By टीम प्रभासाक्षी | Feb 18, 2022
प्रतीक यादव अखिलेश यादव के छोटे भाई हैं। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव सपा छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। प्रतीक यादव राजनीति में नहीं हैं। वह अपना बिजनेस करते हैं। राजनीति में ना होकर भी प्रतीक अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ मामलों में प्रतीक अपने बड़े भाई अखिलेश यादव से बिल्कुल अलग हैं।
अखिलेश और प्रतीक यादव में दूसरा सबसे बड़ा अंतर यह है कि जहां अखिलेश यादव के पास अपनी कोई कार नहीं है वही प्रतीक के पास 5 करोड़ से ज्यादा कीमत की लेैम्बॉर्गिनी कार है। अखिलेश यादव और प्रतीक में तीसरा अंतर यह है कि अखिलेश यादव सफेद कुर्ता पयजामा ही पहनते हैं। वहीं प्रतीक ने एक इंटरव्यू में बताया था उन्हें कुर्ता पयजामा बिल्कुल पसंद नहीं है। अखिलेश यादव के उलट प्रतीक यादव को बॉडी बिल्डिंग का शौक है। वह खुद का अपना जिम भी चलाते हैं।