ट्रिपल जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले Praveen Chitravel ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

By Prabhasakshi News Desk | Jul 12, 2024

भारत के एथलेटिक्स में उभरते सितार प्रवीण चित्रवेल ने पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने पिछले साल क्यूबा के हवाना में एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में 17.37 मीटर की छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। प्रवीण चित्रवेल का जन्म 5 जून 2001 में तमिलनाडु में हुआ। उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 16.89 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथे नंबर हासिल किया था। 


हालांकि, इसमें वह मेडल जीतने से चूक गए थे। लेकिन फरवरी 2023 में अस्ताना में एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतने के लिए 16.98 मीटर की छलांग लगाई थी, जो एक राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड था। इसके बाद मार्च 2023 में उन्होंने भारतीय ओपन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी जर्नी को आगे बढ़ाया। तमिलनाडु के प्रवीण चित्रवेल पिछले साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और एशियन गेम्स 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोह मनवा चुके हैं। अब उनकी नजरें पेरिस में देश को पदक दिलाने पर होंगी।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील