प्रयागराज पुलिस ने हिंसा के आरोपी 59 व्यक्तियों के पोस्टर जारी किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2022

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज शहर के अटाला और नुरुल्ला रोड पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पथराव की घटना को अंजाम देने के 59ओरोपियों के पोस्टर प्रयागराज पुलिस ने बुधवार को जारी किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि कुछ उपद्रवियों की पहचान नहीं हो सकी है, उनके लिए पोस्टर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 59 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं जिन्हें सड़कों के किनारे लगाया जाएगा और सोशल मीडिया पर भी डाला जाएगा जिससे इन शरारती तत्वों की पहचान हो सके।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ का कटाक्ष, जहां नदी नहीं हो, वहां भी पुल बनाने की घोषणा कर देंगे चौहान

उन्होंने कहा कि किसी बेकसूर को जेल ना जाना पड़े, इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसके सही गलत का आकलन करने के बाद ही गिरफ्तारी की जा रही है। इस बीच, पुलिस की मीडिया इकाई ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण से पूर्व मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को एक आधा फटा हुआ टाइपशुदा पर्चा मिला था। पुलिस की मीडिया इकाई के अनुसार पर्चे का मजमून कुछ इस प्रकार था, “सुनो साथियों, 10 जून को जुमा के दिन अटाला पहुंचना होगा। वहां इकट्ठा होना है, जो भी अड़चन बनेगा, उस पर वार करना होगा। हमें अदालत पर भरोसा नहीं है।” पुलिस की मीडिया इकाई के अनुसार इस पर्चे को पुलिस द्वारा सीज कर लिया गया है और यह एक अहम सबूत है और इसे तफ्तीश में शामिल किया जा रहा है। पुलिस की मीडिया इकाई की ओर से कहा गया कि किसी भी दोषी को कतई बक्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और पुलिस ने रविवार को जावेद का दो मंजिला मकान जेसीबी मशीन और पोकलैंड लगाकर जमीदोज कर दिया था। पुलिस को जावेद के मकान से 12 बोर का एक अवैध तमंचा, 315 बोर का एक अवैध तमंचा और कई कारतूस मिले थे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल