प्रयागराज के अरैल में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, 7 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

जिले के यमुना नगर में नैनी थाना अंतर्गत अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। डीसीपी (यमुना नगर) विवेक यादव ने बताया कि रविवार रात अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोग समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान भुट्टा बेचने वाले विजय भारतीया (35) और आयुष निषाद (14) की मृत्यु हो गई।

इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। यादव ने बताया कि कार के नंबर से पता लगाने पर ज्ञात हुआ कि कार जौनपुर की थी। कार के ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्रमुख खबरें

Mali के Menaka में Islamic State से जुड़े आतंकियों ने बरपाया कहर, 48 नागरिकों की हत्या

विजयादशमी पर PM Modi ने की अपील, देशहित में राजनीतिक दल और संस्थाएं हों एकजुट

ऋतु बराला मामले में FIR दर्ज कराने को लेकर Jaipur Police कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना

K Annamalai ने Delhi Police की कार्रवाई को बताया गलत, कॉजपा के सवाल उठाने के अधिकार का किया समर्थन