करवा चौथ पर LA में Preity Zinta को नहीं हुआ चाँद का दीदार, व्रत खोलने के लिए डाउनलोड करनी पड़ी ऐप

By एकता | Oct 14, 2022

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक की तमाम हस्तियों ने बीती रात बड़े धूमधाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया, लेकिन दूर विदेश में बैठीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा रातभर चाँद का इंतजार ही करती रह गई। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी। प्रीति ने गुरुवार देर रात (भारत में शुक्रवार की सुबह) अपने चाहनेवालों को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Updates: शालिन के 'अच्छे दोस्त' वाले दावे पर भड़की दलजीत कौर, खूब सुनाई खरीखोटी

प्रीति जिंटा ने अपने करवा चौथ की शानदार शाम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री को उनके पति की पूजा करते हुए और उनके हाथों से पानी पीते देखा जा सकता है। वहीं, अन्य तस्वीर में प्रीति के पति उनपर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री के फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। विदेश में रहने के बावजूद प्रीति को अपनी परंपराओं का पालन करते देखकर लोग उनसे काफी इम्प्रेस नजर आ रहे हैं। तस्वीरों का कमेंट सेक्शन अभिनेत्री के दुपट्टे की तरह लाल रंग के दिलों से भर गया है।

प्रमुख खबरें

भारी भरकम बिजली बिल से अब मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये Electricity Bill Saving Tips और बजट को रखें मेंटेन

BJP में पीढ़ीगत बदलाव के बीच Nitin Gadkari बोले: मैं अब उतना काम नहीं कर सकता, युवा संभालें कमान

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज