Premier League: Liverpool ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 7- 0 से रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

लिवरपूल। लिवरपूल ने प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड को 7 . 0 से हराया जो पिछले 90 साल में उसकी सबसे खराब हार रही। इससे पहले 1931 में उसे वोल्वेरम्पटन ने इसी अंतर से हराया था। वहीं लिवरपूल की युनाइटेड के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत थी। इससे पहले उसने सबसे बड़ी जीत 1895 में दर्ज की थी जब युनाइटेड को 7 . 1 से हराया था।

इसे भी पढ़ें: कमिंस की बीमार मां के लिए ‘Barmy Army’ की हौसला अफजाई ने पोंटिंग का दिल जीता

अब 20 बार की चैम्पियन युनाइटेड तीसरे स्थान पर है और शीर्ष पर काबिज आर्सनल से 14 अंक पीछे है। चौथे स्थान पर टोटेनहम के युनाइटेड से तीन ही अंक कम है। लिवरपूल के लिये कोडी गाकपो, डारविन नुनेज और मोहम्मद सालाह ने दो दो गोल किये जबकि राबर्टो फर्मिनो ने एक गोल दागा।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई: KCP और UNLF के तीन उग्रवादी वसूली के आरोप में पकड़े गए

FAA प्रमुख बोले- US में रविवार रात तक सामान्य होंगी फ्लाइट्स, तकनीकी खराबी से 6000 उड़ानें हुईं रद्द

Donald Trump के Golf Course प्रोजेक्ट पर US Court ने लगाई अंतरिम रोक

SpaceX के Starship ने रचा इतिहास, लॉन्च टॉवर ने पहली बार हवा में पकड़ा