आजादी के जश्न को खास बनाने की हो रही तैयारी, 15 अगस्त तक मोदी सरकार करेगी यह काम

By अंकित सिंह | Apr 19, 2022

देश में स्मार्ट सिटी परियोजना काफी तेज रफ्तार से चल रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बड़ा ऐलान किया है। हरदीप पुरी ने कहा कि 100 स्मार्ट शहरों में से 80 को पहले ही अपना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर मिल गया है। करीब दो लाख करोड़ रुपये की सभी परियोजनाओं के टेंडर हो चुके हैं। लगभग 63,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें शेष 20 शहरों में 15 अगस्त, 2022 तक काम पूरा करना है। 

इसे भी पढ़ें: आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में दुनिया के कल्याणार्थ होगा विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह भी बताया कि एक प्रणाली के रूप में मेट्रो काफी महंगी है। यह उन शहरों के लिए सही है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक है और जहां समय-समय पर आवाजाही की ज़रूरत है। मुझे लगता है गुजरात के शेष शहरों के लिए मेट्रो लाइट या नियो एक बेहतर विकल्प है।  

प्रमुख खबरें

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट

Jio IPO को नुकसान पहुँचाने के लिए Elon Musk ने चला बड़ा दाँव, Mukesh Ambani का पलटवार Starlink को पड़ सकता है भारी

संतोष मूरत की साहब, मैं ज़िंदा हूँ वाली तख्ती से गृह मंत्रालय के ताले तक, जंतर-मंतर की अनकही कहानी