Iran Helicopter Crash : राष्ट्रपति, विदेश मंत्री व अन्य को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां पूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2024

दुबई। ईरान ने दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को देश में शिया मुसलमानों के सबसे प्रसिद्ध स्थल पर सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां बृहस्पितवार को पूरी कर ली। रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में रईसी की मौत हो गयी थी। राष्ट्रपति रईसी को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। रईसी के दुर्घटना में मारे जाने के बाद ईरान के ज्यादातर हिस्सों में जुलूस निकाले गये थे। दुर्घटना में देश के विदेश मंत्री और छह अन्य लोग भी मारे गये थे। हालांकि इनके जनाजे में उतनी भीड़ शामिल नहीं हुई, जितनी 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद के जनाजे में थी। इसके पीछे रईसी को लेकर लोगों की भावनाएं एक संभावित संकेत हो सकती है। 

प्राधिकारियों ने रईसी के निधन पर खुशी जाहिर करने के लिए किसी भी तरह के सार्वजनिक संकेतों का इस्तेमाल करने को लेकर लोगों को चेतावनी दी है और दुर्घटना के बाद से तेहरान में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। अफगान सीमा से सटे ईरान के दक्षिण खुरासान प्रांत में रईसी के गृहनगर बिरजंद शहर के मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह हजारों की तादाद में लोग काले कपड़े पहने नजर आए। सड़क पर एक वाहन मेंउनका ताबूत रखा हुआ था और शोक में डूबे लोग ताबूत को छूने के लिए आगे रहे थे और श्रद्धांजलि दे रहे थे। रईसी को बाद में इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां शियाओं के आठवें इमाम को सपुर्द-ए-खाक किया गया था। यह क्षेत्र लंबे अरसे से शिया मुसलमानों का धार्मिक स्थल रहा है।

प्रमुख खबरें

देशभर में 21 अक्टूबर को पहली बार मनाया जा सकता है Police Flag Day

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले DDA इंजीनियर के परिजनों को दिलाया ₹1.43 करोड़ मुआवजा

सड़क मंत्रालय ने Highway Projects में गंभीर हादसों पर दो निर्माण कंपनियों पर लगाया कड़ा नियम

Prabhas की Spirit अब Diwali 2027 पर होगी रिलीज, Ramayana Part 2 से बड़ा क्लैश