मथुरा में दीपावली-अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2022

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दीपावली-अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से जारी हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दीप महोत्सव बहुत ही धूमधाम से और भव्यता से मनाया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि दीप महोत्सव की शुरुआत 23 अक्टूबर से हो जायेगी। उस दिन शाम को भगवान श्री केशवदेव के सम्मुख भव्य पुष्प-रंगोली के मध्य दीपदान का आयोजन किया जाएगा।

हालांकि, श्रद्धालु जप-ध्यान के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को मंदिरों के शुद्धिकरण और पोशाक बदलने के बाद ठाकुरजी को रात आठ बजे शयनभोग अर्पित करके मंदिर की भोगशाला में छप्पनभोग एवं अन्नकूट प्रसाद तैयार किया जाएगा। अगली सुबह दिव्य अन्नकूट प्रसाद का वितरण शुरू होगा। यह सिलसिला मंदिरों के कपाट बन्द होने तक जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार