Maldives में मुइज्जू OUT की तैयारी शुरू, मुख्य विपक्षी एमडीपी संसदीय समूह महाभियोग लाने पर हुआ सहमत

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2024

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू अपनी नीतियों और बयानों की वजह से विपक्ष के निशाने पर हैं। उससे पहले भी विपक्षी दल मुइज्जू के भारत विरोधी रुख और चीन से बढ़ती यारी पर सवाल उठा चुके हैं। लेकिन अब लग रहा है कि भारत विरोधी मोइज्जू सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मालदीव एमडीपी संसदीय समूह राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्तुत करने पर सहमत हो गया है। मुख्य विपक्षी एमडीपी एमडीपी के पास संसद में बहुमत है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग प्रस्ताव पेश करने के लिए पर्याप्त हस्ताक्षर जुटा लिए गए हैं। एमडीपी के एक विधायक ने सोमवार दोपहर सन को बताया कि एमडीपी ने डेमोक्रेट के साथ साझेदारी में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त हस्ताक्षर जुटा लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: India-France, India-Maldives, Israel-Hamas, Russia-Ukraine और Pak-Afghan से संबंधित मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

बीते दिन मालदीव की संसद में सांसद एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कैबिनेट मंत्रियों के लिए संसदीय मंजूरी लेने के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में बाधा उत्पन्न हुई। ऑनलाइन वायरल वीडियो के अनुसार, संसद में तब अराजकता फैल गई जब सांसदों के बीच लात-घूंसे चल गए। व्यापक रूप से साझा की गई क्लिप में कुछ सदस्यों को एक-दूसरे को पोडियम से नीचे खींचते हुए भी दिखाया गया है।  

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा