Madurai मीनाक्षी मंदिर में Kumbhabhishekam की तैयारी तेज, मंत्री बोले- 90% काम पूरा

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2026

हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) मंत्री रमेश ने गुरुवार को मीनाक्षी अम्मान मंदिर में चल रही कुंभाभिषेकम समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए अचानक निरीक्षण किया। पत्रकारों से बात करते हुए रमेश ने निरीक्षण का कारण बताया। उन्होंने कहा कि मदुरै के मशहूर मीनाक्षी अम्मान मंदिर में कुंभाभिषेकम समारोह अगले दो-तीन महीनों में होने वाला है। हमने इस कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों और निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने आगे कहा कि यह निरीक्षण इसलिए किया गया ताकि यह पक्का किया जा सके कि कुंभाभिषेकम योजना के अनुसार और तय समय पर हो। उन्होंने भरोसा दिलाया, आज हमने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। लगभग 90% काम पूरा हो चुका है। केवल 10% काम बाकी है, और हम पक्का करेंगे कि बचा हुआ काम जल्द ही पूरा हो जाए।

इसे भी पढ़ें: Digha जगन्नाथ मंदिर पर 'धाम' विवाद, CM Mohan Majhi ने Suvendu को लिखा- आहत हुईं भावनाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपराध स्थल का एक वीडियो शेयर करते हुए अन्नामलाई ने लिखा, इस वीडियो में जो आप देख रहे हैं, वे एक युवा लड़के के खून के धब्बे हैं, जिसकी मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास पांच लोगों के एक गिरोह ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। तमिलनाडु में ड्रग्स बेचने वालों, यौन अपराधियों और हत्यारों को खुली छूट मिली हुई है। बीजेपी नेता ने राज्य पुलिस बल पर सतर्कता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया और नई सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी से शासन चलाने में नाकाम रही है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Hardik Pandya पर बड़ा अपडेट, CSK के साथ मेगा Swap की अटकलें

रोहित शर्मा के भविष्य पर दीप दासगुप्ता की दो टूक, World Cup तैयारी में न हो Confusion

Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

CWG 2026: Mirabai Chanu का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 48kg भारोत्तोलन में गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया गौरव