राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शुरू हो चुकी तैयारी, विपक्ष उतारेगा कॉमन कैंडिडेट!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनसे राष्ट्रपति चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार उतारने की संभावना पर सभी समान विचारधारा वाले दलों के साथ बातचीत करने को कहा है। सोनिया के निर्देश के बाद, राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, खड़गे ने कहा, मुझे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार उतारने के वास्ते सभी समान विचारधारा वाले दलों के एकजुट होने की संभावना पर चर्चा करने के लिए कहा है। 

प्रमुख खबरें

Ramayana Part 1 में राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का भव्य लुक आउट! टीवी के राम अब निभाएंगे अयोध्या नरेश का किरदार

हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

RBI ने Repo Rate 0.25 फीसदी बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत किया

Diabetes और High BP से कमजोर हो सकती है आंखों की रोशनी, Blood Sugar रखें कंट्रोल