By अभिनय आकाश | Aug 31, 2024
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की रेस चल रही है और इन सब के बीच रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप की रैली में एक संदिग्ध के घुसने की जानकारी ने सभी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पेन्सिलवेनिया के जॉनस्टाउन में ट्रप रैली कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध पत्रकारों के लिए बनी जगह पर पहुंच गया और वहां पर बने एक स्टेज पर वो चढ़ गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे खींच कर नीचे उतार दिया। बाद में पुलिस ने संदिग्ध को अरेस्ट किया और अपने साथ ले गए। आपको याद होगा कि कुछ समय पहले ही डोनाल्ड ट्रंप पर एक बंदूकधारी ने हमला किया था। जिसके बाद से उनकी सुरक्षा काफी कड़ी की गई है। अब एक संदिग्ध के द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की रैली में घुसपैठ करने की कोशिश की है।
हमले के कुछ देर बाद ट्रंप अपने पैर पर खड़े हो गए और जोश के साथ अपने दाहिने हाथ को अपने चेहरे की ओर बढ़ते हुए तस्वीरों में देखा गया। ट्रंप के गॉड्स उन्हें बचाते हुए ले जाते हुए नजर आए। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि संदिग्ध को एजेंटों ने गोली मार दी। रैली में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए।