Raw Banana Twister: कच्चे केले से मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी ट्विस्टर, नोट कर लें रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Nov 16, 2024

केला स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यही कारण है कि लोग केला का कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग कच्चे केले की कोई डिश बनाते हैं, तो कुछ लोग इसके व्यंजन या ड्रिंक्स भी बनाते हैं। क्या आप जानते हैं कि आप केला की सब्जी से लेकर चिप्स तक बनाकर खा सकते हैं। नारियल के तेल में तले हुए केले के चिप्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

खासकर यह चिप्स डाइटिंग करने वाली लड़कियां और व्रत के दौरान भी खाना पसंद किया जाता है। हालांकि व्रत वाली चिप्स सादी होती है, तो वहीं नॉर्मल दिनों में हम थोड़ा चटपटी चिप्स खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको केले की चिप्स बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Home Decor: घर पर कार्टन और डिस्पोजल से बनाएं खूबसूरत विंड चाइम्स, ठहर जाएगी हर किसी की नजर

सामग्री

कच्चे केले- 2 (कटे हुए)

स्टिक- 1

पेरी पेरी मसाला- एक चम्मच

कॉर्न फ्लोर- 1 कप

मैदा- आधा कप

नमक- स्वादानुसार

तेल- फ्राइंग

कच्चे केले के ट्विस्टर

सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर केले के छिलके उतारकर इसे बीच से काटते जाएं और अंत में स्टिक के अंदर लगा दें।

केले के आकार की स्प्रिंग होना चाहिए। फिर एक बाउल में 4 गिलास पानी और एक चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब स्प्रिंग किए हुए केले को करीब 10 मिनट तक पानी में रहने दें।

एक बाउल में आधा कप मैदा, 2 बड़े चम्मच पेरी-पेरी मसाला और एक कप कॉर्नफ्लोर डालकर मिक्स कर लें।

इसके बाद इसमें पानी डालकर पेस्ट बना लें और फिर स्प्रिंग केले को इसमें डालकर अच्छे से भिगो दें। 

अब कड़ाही में तेल गर्म करें और कोटिंग किए हुए केले को गोल्डल और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

जब यह फ्राई हो जाएं, तो एक प्लेट में इन्हें निकाल लें। अब आप इनको मेयोनीज और पेरी-पेरी मसाला डालकर गार्निश कर सर्व करें।

प्रमुख खबरें

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की