Iftar Recipes: इफ्तार में मिनटों में बनाकर तैयार करें स्वादिष्ट पकौड़े, स्वाद ऐसा की चांट जाएंगे उंगलियां

By अनन्या मिश्रा | Apr 06, 2023

इस्लाम धर्म में रमज़ान का महीना काफी मायने रखता है। यह शाबान के महीने के बाद आता है। कहा जाता है कि रमजान मुबारक के महीने में अल्लाह की इबादत करने का दोगुना सवाब मिलता है। यही कारण है कि अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पूरे महीने रोज रखते हैं और पांच वक्त की नमाज भी अदा करते हैं। इस दैरान जकात दी जाती है और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताया जाता है। 

बैंगन के पकौड़े की सामग्री

बैंगन- 1 

बेसन- 4-5 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

बेकिंग सोडा- 1 चम्मच

नमक- आवश्यकतानुसार

तेल- तलने के लिए

पानी- आवश्यकतानुसार

ऐसे बनाकर करें तैयार

सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर साफ कर लें और सुखा लें।

इसके बाद इसको पतले-पतले हिस्से में काट लें। 

फिर एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च, बेकिंग सोडा, तेल और पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें। 

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर धीमीं आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।

इसके बाद बैंगन के टुकड़े को तैयार किए गए मिश्रण में डिप करके इसे तेल में डालकर पका लें।

जब यह पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल कर हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें

अंडे के पकौड़े की सामग्री 

उबले हुए अंडे- 4

बेसन- 2 कप

सूजी- 4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

हल्दी- 1 छोटा चम्मच

अजवाइन- 1/4 चम्मच

धनिया पत्ती- 1 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

तेल- आवश्यकतानुसार

ऐसे बनाकर करें तैयार

सबसे पहले एक बाउल में बेसन, सूजी और सभी मसाले डालकर गर्म पानी की मदद से अच्छे से मिश्रण बनाकर तैयार कर लें

इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें।

इतनी देर में आप अंडों को उबालने के लिए रख दें। उबले हुए अंडो को दो हिस्सों में काटकर इसपर नमक और मिर्च छिड़क दें।

फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दें। 

जब तेल गर्म हो जाए तो बेसन को अंडे में अच्छी तरह से लपेटें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। 

जब अंडा दोनों तरफ से सुनहरे रंग का फ्राई हो जाए तो इसे आप हरी चटनी के साथ स्तरखान पर सजा लें।

प्रमुख खबरें

Bihar में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, CM Samrat Choudhary बोले- मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा

First Date को बनाना है यादगार? इन Dos and Donts से सेट करें अपना Perfect Impression

ऐसा क्या हो गया था जो ट्रंप ने तुरंत मोदी को फोन लगाया और 40 मिनट तक बातचीत की?

Iran पर घमासान: China ने सैन्य मदद से किया इनकार, US को दी Trade War की धमकी