विकास-परियोजनाओं को कम से कम आगामी 20 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयार करें: डिप्टी सीएम

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 11, 2022

चंडीगढ़ । उपमुख्यमंत्री   दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास-परियोजनाओं को कम से कम आगामी 20 वर्षों को ध्यान में रखकर तैयार करें।

वे आज चरखी दादरी में अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 45 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस ने 24 लाख की चोरी के मामले का किया पर्दाफाश

डिप्टी सीएम ने चरखी दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों के कार्यालय-भवन, सीवरेज सिस्टम, कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए आवास सुविधा आदि विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि काम में गुणवत्ता पर कतई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दादरी शहर से पानी की निकासी के लिए 37 करोड़ 77 लाख की योजना, समसपुर स्टेडियम, सचिवालय, दादरी-बाढड़ा के नए सरकारी भवन, बाढड़ा का बाईपास रोड़, रोहतक रोड़ पर बनने वाला आरओबी के कार्य की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें: पॉलिसीधारक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एनसीआर से दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

दुष्यंत चौटाला ने गांव पैंतावास से गांव मध-माधवी तक बनने वाली सडक़ को छह करम की बनाने, बाढड़ा-जुई-सतनाली रोड़ के बाईपास को पूरा सर्कल बनाकर इसकी योजना बनाने, दादरी और बाढड़ा में अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के लिए वन बीएचके, टू बीएचके साईज के फ्लैट बनाने के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। बौंद और दादरी में राजकीय महाविद्यालय के भवन, बाढड़ा में सौ करोड़ की लागत से बनने वाली 35 गांवों की पेयजल परियोजना, पानी निकासी के लिए दादरी से झज्जर तक पाईपलाईन ड्रेन बनाने,गांव समसपुर में पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने के निर्देश दिए। बैठक में बाढड़़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती नैना सिंह चौटाला ने बाढड़ा में सौ बेड का हॉस्पिटल सहित विभिन्न मुद्दों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा।

प्रमुख खबरें

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!