यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी! पुतिन ने परिवार को खुफिया शहर में छिपाया

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 21, 2022

यूक्रेन का युद्ध 26 दिन में प्रवेश कर चुका है। यूक्रेन के कई शहरों में लड़ाई जारी है। रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल को चारों तरफ से घेर रखा है वहां लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच डेलीमेल की खबर के मुताबिक एक अंदरूनी सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक न्यूक्लियर वॉर इवैक्युएशन ड्रिल अभ्यास करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार को एक खुफिया अंडरग्राउंड शहर में छुपा दिया है।

रूस-यूक्रेन की बीच परमाणु टकराव का खतरा

पुतिन किसी से भी खुलकर बातचीत नहीं करते हैं। वह न सिर्फ अपनी बेटियों बल्कि अलीना काबेवा के साथ अपमे रहस्यमय बच्चों के साथ भी सीमित संपर्क में रहते हैं।  पुतिन ने हाल ही में परमाणु अभ्यास की बात कहकर अपने टॉप जनरलों को चौंका दिया था। इससे रूस यूक्रेन के बीच परमाणु टकराव का खतरा बढ़ गया है। खबर के मुताबिक एक रूसी विशेषज्ञ ने इससे पहले दावा किया था कि पुतिन ने अपने परिवार को संभावित परमाणु युद्ध से बचाने के लिए एक विशालकाय अंडरग्राउंड शहर में छिपा दिया है।

रूस ने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा था

शनिवार को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी महा विनाशक किंझल हाइपरसोनिक मिसाइल का उपयोग किया जिससे यूक्रेन के एक सैन्य अड्डे को उड़ा दिया। बता दें इससे पहले रूस ने इस महीने की शुरुआत में परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा था। इससे पहले पुतिन ने नाटो को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वे यूक्रेन युद्ध में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करते हैं तो उन्हें इतिहास के सबसे भयावह परिणाम भुगतने होंगे।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर