By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022
बुचा (यूक्रेन)। यूक्रेन की सेना ने कहा है कि रूसी सेनाएं मंगलवार को, यूक्रेन के दक्षिण पूर्वी हिस्से पर हमला करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, मास्को के सैनिकों पर आम नागरिकों की हत्या के करने के आरोप के बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करने की तैयारी में हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार यूक्रेन के पूर्व में अपने सैनिकों को भेज रही है ताकि औद्योगिक क्षेत्र डोनबास पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इससे पहले राजधानी कीव के आसपास के शहरों से रूस के सैनिक पीछे हटे तो बड़ी संख्या में लाशें पाई गईं जिसके बाद रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लग रहा है तथा और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।