वर्तमान सरकार असहमति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं: सोनिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है। गांधी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान सरकार असहमति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब अपनी आस्था पर कायम रहने वालों पर हमले होते हैं तो ये सरकार मुंह मोड़ लेती है।

गांधी ने कहा, ‘‘आज हमें देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के जरिये कुचला जा रहा है जो कि चिंता की बात है। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार देश में कानून का शासन कायम करने के अपने कर्तव्य पालन को तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: राहुल ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, कहा- गरीबी पर वार 72 हजार

उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आयी तो उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो वादे किये हैं उन्हें लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी सरकार बनने के बाद उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनायी जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

IAS Sujata Raut Karthikeyan BJD में शामिल, Naveen Patnaik बोले- महिलाओं को मिलेगा लाभ

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश