राष्ट्रपति ने हरसिमरत कौर का इस्तीफा किया स्वीकार, नरेंद्र सिंह तोमर को दिया गया प्रभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा शुक्रवार को स्वीकार कर लिया। कौर ने कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन विधेयकों के विरोध में बृहस्पतिवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल सेइस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल से हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लिया है।’’ उसने कहा कि प्रधानमंत्री के सुझाव पर राष्ट्रपति ने कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा