राष्ट्रपति ने केजरीवाल को नियुक्त किया दिल्ली का मुख्यमंत्री, रविवार को छह मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) हाल के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर छह विधायकों को मंत्री भी नियुक्त किया है।

सोलह फरवरी को केजरीवाल के साथ जो छह मंत्री भी शपथ लेंगे वे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम हैं। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘ राष्ट्रपति को श्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण के दिन से प्रभावी होगी।’’ एक अन्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से दिये गये इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में चल रही है जोर शोर से तैयारियां

अधिसूचना के अनुसार लेकिन नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कर लेने तक केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में 62 सीटें जीती थी और भाजपा महज आठ सीट जीत पायी थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। केजरीवाल रविवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे।

 

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11