अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन साइकिल से गिरे, मीडिया में कवर हुई तस्वीरे और वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

रेहोबोथ बीच (अमेरिका)। राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के पास शनिवार को साइकिल से उतरने की कोशिश करते हुए गिर पड़े, हालांकि उनका कहना है कि उन्हें कोई चोट नहीं आयी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका: वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सैकड़ों लोग योग सत्र में हुए शामिल

घटना के तुरंत बाद अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति को उठने में मदद की। उसके तुरंत बाद बाइडन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं ठीक हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बस मेरा पैर फंस गया था।’’ गौरतलब है कि 79 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे और अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे। हेलमेट पहने हुए बाइडन साइकिल से उतरने का प्रयास करते हुए नीचे गिर पड़े। दायीं ओर गिरने के बाद संभलते हुए बाइडन तुरंत खड़े हो गए।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर