Russia के आक्रामक रुख अपनाने के बीच पेरिस में वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलेंगे राष्ट्रपति बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को पेरिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। रूस के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद से कीव की सेना फिलहाल अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है और अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में हालात और बद्तर हो सकते हैं।

रूस खारकीव और डोनेत्स्क पर हमला करने की तैयारी में है क्योंकि इन स्थानों पर जवाबी कार्रवाई करने के लिए कीव की सेना और गोला-बारूद की कमी है। कीव में हथियारों की कमी तब हुई जब अमेरिकी संसद में यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का प्रस्ताव छह महीने तक रुका रहा, हालांकि अप्रैल में यह प्रस्ताव पास हो गया और बाइडन ने यूक्रेन को 61 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता पैकज पर हस्ताक्षर किए।

रूस के हालिया हमले और यूक्रेन की सेना के कमजोर प्रतिरोध के बीच अमेरिका सहित कुछ नाटो सहयोगियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि वे यूक्रेन को रूस के अंदर सीमित हमले करने के लिए दिए गए हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग