Budget Session 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया नए संसद भवन में पहला संबोधन, कहा- इसमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की खुशबू है

By रितिका कमठान | Jan 31, 2024

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो गया है, जो कि नौ फरवरी को समाप्त होने वाला है। इस बजट सत्र में एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण से हो रही है। 

नए संसद भवन में पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नए संसद भवन में यह मेरा पहला संबोधन है। यह भव्य भवन अमृत काल के प्रारंभ में बनाया गया है। इसमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की खुशबू है...इसमें भी है।" लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का संकल्प। इसके अलावा, 21वीं सदी के नए भारत की नई परंपराओं के निर्माण का भी संकल्प है। मुझे विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक बातचीत होगी।"

उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति की चेतना है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण है। 21वीं सदी के नए भारत के लिए नई परंपराओं के निर्माण का संकल्प भी है। मुझे विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। इन नीतियों की बदौलत ही विकसित भारत का निर्माण संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला दुनिया का पहला देश है। भारत ने आदित्य मिशन को भी सफलता के साथ लॉन्च किया है। इस मिशन के तहत भारत ने धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर अपना उपग्रह स्थापिल करने में सफलता पाई है। इसके साथ ही भारत ने सफतलापूर्वक जी20 सम्मेलन का आयोजन पूरा किया है, जिससे देश सशक्त भारत के तौर पर दुनिया के सामने आया है। एशियाई खेलों में भी ये पहला मौका रहा जब देश ने 100 से अधिक पदकों को जीतने में सफलता हासिल की।

राम मंदिर को लेकर भी किया जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश ने लंबे समय तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का इंतजार किया है। राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सदियों से हो रहा था, जो अब सच में बदल चुका है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर भी शंकाएं थी, जो अब इतिहास बन चुकी है। संसद ने तीन तलाक के खिलाफ भी कानून बनाया।

बीते वर्ष भारत के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा है। इस दौरान देश सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से अधिक रही है। भारत में सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु बना है। देश को नमो भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन मिली है। नीति आयोग की रिपोर्ट की मानें तो सरकार के बीते एक दशक के कार्यकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में DM और SSP के साथ Pushkar Singh Dhami की मैराथन बैठक, अफसरों को दी चेतावनी

Mizoram Tourism: भूटान मॉडल अपनाएगा मिजोरम, 10 साल में जिम्मेदार पर्यटकों को जोड़ने का लक्ष्य

Ashwini Vaishnaw ने चेताया, AI और विकसित देशों के कर्ज से बढ़ेगी वैश्विक अनिश्चितता

Prabhasakshi NewsRoom: Houthis के Missile Attacks से दहला Saudi Arabia, पलटवार में Yemen में मचाई भारी तबाही