गुवाहाटी दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन शुक्रवार को गुवाहाटी में नीलांचल पर्वत शिखर पर स्थित 51 शक्ति पीठों में से एक प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, कोई बड़ी क्षति नही

मुर्मू सिलचर के मोइनारबॉन्ड में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रेल-फेड पेट्रोलियम स्टोरेज डिपो का उद्घाटन करेंगी। वह असम के चाय बागान क्षेत्रों में 100 आदर्श माध्यमिक विद्यालयों की आधारशिला रखेंगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति गुवाहाटी के अघोरी में दो राजमार्ग परियोजनाओं और एक आधुनिक कार्गो-सह-कोचिंग टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगी। वह गुवाहाटी से लुमडिंग, शोखुवी (नगालैंड) और मंडीपाथर (मेघालय) तक एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।

राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली असम यात्रा के तहत मुर्मू बृहस्पतिवार को गुवाहाटी पहुंची थीं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया था और आधारशिला रखी थी। उन्होंने बाद में शाम को राज्य सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार