By अभिनय आकाश | Jan 26, 2026
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कर्तव्य पथ से भव्य गणतंत्र दिवस परेड का शुभारंभ हुआ। परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अवनीश कुमार ने विशेष रूप से सजाई गई जीप पर सवार होकर परेड का नेतृत्व किया और मार्च करने वाली टुकड़ियों को उल्लेखनीय कुशलता से निर्देशित किया। गणमान्य व्यक्तियों, विदेशी अतिथियों और हजारों दर्शकों ने स्टैंड से इस शानदार प्रदर्शन को देखा।