राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- गुजरात में पैदा होने वाला नमक सभी भारतीय खाते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार शाम कहा कि देश में 76 फीसद नमक का उत्पादन गुजरात करता है और यह कहा जा सकता है कि ‘‘राज्य द्वारा उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है।’’ जुलाई में राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद गुजरात की पहली यात्रा पर पहुंचीं मुर्मू यहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में गुजरात के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि राज्य के लोग अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और समाज सेवा को लेकर दुनियाभर में जाने जाते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत दुग्ध उत्पादन एवं उपभोग की दृष्टि से पहले नंबर पर है। गुजरात में दुग्ध सहकारी संगठनों द्वारा लायी गयी श्वेत क्रांति इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। गुजरात देश के 76 फीसद नमक का उत्पादन करता है। यह कहा जा सकता है कि सब देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्राचीन काल से गुजरात भारत की संस्कृति एवं सभ्यता का बड़ा केंद्र रहा है। हड़प्पा (सभ्यता) से जुड़ा धोलावीरा गुजरात में है। सम्राट अशोक का शिलालेख जूनागढ़ में तथा मोधेरा में सूर्य मंदिर है। सूरत और मांडवी के व्यापारिक केंद्र समृद्ध संस्कृति के प्राचीन उदाहरण हैं।’’

मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात की प्रगतिशील एवं समावेशी संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल को एक आकार दिया जिससे राज्य की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’ दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं मुर्मू ने कहा कि गुजरात सरकार औद्योगिक विकास के साथ ही पर्यावरण के संरक्षण को शीर्ष प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात सर्वाधिक निवेशक अनुकूल राज्यों में शामिल है।

प्रमुख खबरें

Congress के Manifesto पर फिर बरसे CM Yogi, बोले- औरंगजेब वाला जजिया टैक्स लागू करना चाहती है पार्टी

Weekly Tarot Predictions | 6 से 12 मई, 2024 के लिए साप्ताहिक टैरो भविष्यवाणियां, इस सप्ताह सभी राशियों के प्रेम जीवन के बारे में जानें

भारत ने की थी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश... खालिस्तानियों का जिक्र कर कनाडा जांच आयोग ने किया बेबुनियाद दावा

BCCI को लेकर पूर्व पाक क्रिकेटर का बयान, कहा- ICC इवेंट में आने से इनकार करना भारत को पड़ेगा भारी