कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, 11 लोगों की हुई थी मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में लोगों की मौत बेहद पीड़ादायक है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार कौशांबी जिले में सोमवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में आठ बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरी का लाइसेंस 2024 में ही रद्द कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पुलिस, दमकल और वायुसेना के कर्मियों की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग फैक्टरी के आसपास के इलाके में रहते थे। कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल ने बताया कि मनौरी गांव स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ और इसके प्रभाव से फैक्टरी से सटे पांच-छह मकान भी ढह गए।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘फैक्टरी को 2019 में विस्फोटक लाइसेंस दिया गया था, जो मूल रूप से 2026 तक वैध था। हालांकि, लाइसेंस 2024 में रद्द कर दिया गया था। इस बात की विस्तृत जांच की जा रही है कि लाइसेंस रद्द होने के बाद भी फैक्टरी में कैसे निर्माण कार्य जारी था और हर स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

वडोदरा जमीन विवाद में यूसुफ पठान की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय से खारिज

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश

लखनऊ: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ