फ्रांस में हिंसा की वजह से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्थगित किया जर्मनी दौरा, आरोपी पुलिस अधिकारी ने परिवार से मांगी माफी

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2023

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दंगों, लूट और आगजनी की घटनाओं के बाद देश में बढ़ती अशांति के कारण जर्मनी की अपनी राजकीय यात्रा स्थगित कर दी है। मैक्रों ने जर्मन राष्ट्रपति से संपर्क किया और 'योजनाबद्ध यात्रा' को स्थगित करने के लिए कहा। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने आज जर्मन राष्ट्रपति (फ्रैंक-वाल्टर) स्टीनमीयर से टेलीफोन पर बात की और उन्हें अपने देश की स्थिति से अवगत कराया। राष्ट्रपति मैक्रों ने जर्मनी की अपनी नियोजित राजकीय यात्रा को स्थगित करने का निर्णय किया। 

प्रमुख खबरें

MV Ocean Winner की तलाश के लिए Indian Navy ने बंगाल की खाड़ी में शुरू किया बड़ा अभियान

Real Estate कंपनियों की बिक्री 21% गिरी, Q1 में 40,000 करोड़ रुपये की बुकिंग

केमिकल उत्पादों के बजाय अपनाएं ये Natural Hair Mask, बालों को मिलेगा Deep Conditioning और मजबूती का नया आधार

Ranchi के Service Center में Electric Car में विस्फोट से लगी आग, 6 गाड़ियां खाक