फ्रांस में भारी प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों करेंगे देश को संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

पेरिस। फ्रांस में भारी प्रदर्शन को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों पर बढ़ते दबाव के बीच वह अपनी लंबी चुप्पी को तोड़गे। और सोमवार की शाम को देश को संबोधित करेंगे। हिंसक हो चुके विरोध प्रदर्शनों को शांत करने के लिए ठोस उपायों की घोषणा करेंगे। उग्र होते इस व्यापक प्रदर्शन ने सरकार और पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया है, जिससे फ्रांस में संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सरकार की नीतियों के विरोध में शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब भयानक रूप ले चुका है, जिसे नियंत्रित करने के प्रयास में राष्ट्रपति सुबह राष्ट्रीय और स्थानीय अधिकारियों के साथ परामर्श करेंगे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी 15 दिसंबर को अफगानिस्तान जाएंगे

सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश में आयी वहां की जनता के बीच ऐसी भावना बन रही है कि सरकार की नीतियां अमीरों के पक्ष में हैं। राष्ट्रपति कार्यालय एलीसी पैलेस के एक अधिकारी ने बताया कि मैंक्रों पैलेस से रात को आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। सरकार के प्रवक्ता बेंजामिन ग्रिवीऑक्स ने इससे पहले एलसीआई टीवी चैनल को बताया कि वह (मैक्रों) निश्चित तौर पर यह जानते हैं कि फ्रांसीसी लोगों तक कैसे पहुंचना है, कैसे उनसे बात करना है।

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत