राष्ट्रपति ने बढ़ाई LG की ताकत तो बौखलाई AAP, सौरभ भारद्वाज बोले- पिछले दरवाजे से दिल्ली पर कब्ज़ा करना चाहती बीजेपी

By अंकित सिंह | Sep 04, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को राष्ट्रीय राजधानी में बोर्ड और पैनल बनाने और सदस्यों की नियुक्ति करने का अधिकार देने के बाद, आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा पिछले दरवाजे से दिल्ली पर नियंत्रण करना चाहती है। आप नेता ने कहा कि एलजी सक्सेना अधिक से अधिक शक्तियां हासिल कर रहे हैं लेकिन जब उनकी जिम्मेदारी और जवाबदेही की बात आती है तो वह काम नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Haryana Assembly Polls: गठबंधन वार्ता के बीच AAP ने 9 सीटों की मांग की, कांग्रेस ने सात सीटों की पेशकश की- सूत्र

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चाहती है कि पूरी राष्ट्रीय राजधानी एलजी द्वारा चले। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के जरिए मशहूर होने के लिए एक सोशल मीडिया कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये सालाना पर हायर कर रहे हैं। चुनी हुई सरकार की शक्तियां छीनकर नियुक्त लोगों को शक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंन कहा कि जहां तक ​​केंद्र सरकार की बात है तो वे चाहते हैं कि पूरी दिल्ली को एलजी द्वारा चलाया जाए। क्योंकि बीजेपी चुनाव नहीं जीत पा रही है. इसलिए बीजेपी पिछले दरवाजे से दिल्ली पर कब्ज़ा करना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

Ballia Double Murder: पत्नी और दिव्यांग बेटी की हत्या मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

Ai+ Nova 2 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh Battery और 48MP कैमरा से है लैस

DUSU VP Race में निर्दलीय का दबदबा: जानें ABVP और NSUI को भारी अंतर से हराने वाले Deepanshu Shokeen की कहानी

Nepal में आपदाओं से बचाव के लिए Early Warning System लागू करने को शीर्ष प्राथमिकता देंगे PM Balendra Shah