राष्ट्रपति जो बाइडन ने तूफान इडा, भीषण बाढ़ के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

हिल्सबोरो टाउनशिप (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को तूफान इडा और इसके असर से आयी विनाशकारी बाढ़ से पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबी एवं अल्प अवधि के राहत अभियान पर ध्यान केंद्रित किया। बाइडन के मैनविले, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के क्वींस शहर का दौरा करने के दौरान इस तरह के शक्तिशाली तूफान का सामना करने में सक्षम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संघीय कोष का आह्वान करने की संभावना जताई जा रही थी। देश भर में बुनियादी ढांचे पर एक खरब डॉलर खर्च करने की बाइडन की योजना संसद में लंबित है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के कमरहाटी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, 78 अस्पताल में भर्ती

कुछ लोग तेजी से भर गए बेसमेंट अपार्टमेंट और कारों में फंस गए थे, वे बच निकलने की कोशिश में बह गए थे। न्यू जर्सी में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई, जबकि न्यूयॉर्क में 13 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से 11 मामले क्वींस शहर के थे। इससे पहले बाइडन ने शुक्रवार को लुइसियाना का दौरा किया था, जहां सबसे पहले तूफान इडा टकराया था।

प्रमुख खबरें

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !