राष्ट्रपति कोविंद तीन दिवसीय पटना दौरे के बाद लौटे दिल्ली,अंतिम दिन किया अरदास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

पटना। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे के बाद पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों और खादी मॉल का भ्रमण किया। पटना दौरे के क्रम में कोविंद ने शुक्रवार को अपने दिन की शुरुआत तख्त हरमंदिर पटना साहिब की यात्रा के साथ की जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित गुरुद्वारा है, जहां गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था और उन्होंने अपना बचपन बिताया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने पटना जंक्शन से सटे महावीर मंदिर का दौरा किया। पूजा स्थल का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने उन्हें रामचरित मानस की एक प्रति भेंट की। इसके बाद कोविंद पास के बुद्ध स्मृति पार्क गए और विपस्सना केंद्र में कुछ समय बिताया।

प्रमुख खबरें

ऐसा मारेंगे...परमाणु बम वाले मुनीर को हूती की खुली धमकी, पाकिस्तानी सेना में मची खलबली

मजबूत US Dollar के दबाव से Gold Price टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरा

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया