राष्ट्रपति कोविंद 25 से 28 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर व लद्दाख का दौरा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 28 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर दी। विज्ञप्ति के मुताबिक सोमवार को कारगिल युद्ध की 22वीं सालगिरह पर राष्ट्रपति कोविंद द्रास (लद्दाख) स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर भारतीय सशस्त्र बलों के उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द