हमें माफ कर दो...बैकफुट पर आया ईरान, राष्ट्रपति ने किया साफ, पड़ोसी देशों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2026

ईरान के नए ऐलान के साथ ही मीडिल ईस्ट में तेज हुई जंग के अब थमने के आसार नजर आ रहे हैं। अयातुल्ला खामनेई की मौत के बाद भड़का ईरान लगातार अपने पड़ोसी खाड़ी देशों को निशाना बनाकर मिसाइलें दाग रहा था। लेकिन अब अपने इस कदम के लिए माफी मांगते हुए वो बैकफुट पर आता नजर आ रहा है। ईरान के अंतरिम नेतृत्व परिषद ने कल यह मंजूरी दी कि पड़ोसी देशों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे, बशर्ते कि ईरान पर हमला वहीं से न हो। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने यह बात कही है। ईरानी मीडिया द्वारा प्रसारित बयान में राष्ट्रपति ने पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के लिए पड़ोसी देशों से माफी भी मांगी।

इसे भी पढ़ें: पैंट की जिप खोली और...US जस्टिस डिपार्टमेंट ने जारी किया ट्रंप से जुड़ा इंटरव्यू, महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास खाड़ी में माल्टा के झंडे वाले टैंकर पर हमला किया

तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने खाड़ी में एक ड्रोन से तेल टैंकर 'प्राइमा' को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि यह हमला होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात निषेध और असुरक्षित प्रकृति के संबंध में आईआरजीसी नौसेना की बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज करने के बाद किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि "दोषी टैंकर" के खिलाफ यह घटना आज सुबह कुछ मिनट पहले हुई। मरीन ट्रैफिक वेबसाइट के अनुसार, प्राइमा माल्टा के झंडे के तहत चलने वाला एक तेल और रसायन टैंकर है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दावा: Iran से जंग खत्म होते ही गिरेंगे Oil Prices, Nuclear हथियार पर रोक मुख्य लक्ष्य

Asian Games Archery: Jyothi Surekha बाहर, Chikita और Ganesh क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते: CM प्रमोद सावंत