Asian Games में महिला टीम ने जीता Gold Medal, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि उनका असाधारण प्रदर्शन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को जापान के निशिन में एकतरफा खिताबी मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियाई खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, एशियाई खेल 2026 में महिला टी20 क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने स्वर्ण पदक जीतकर समापन किया। पिच पर बेजोड़ कौशल और अदम्य प्रभुत्व के चकाचौंध भरे प्रदर्शन के साथ एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक लाने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। आप हमेशा विजयी रहें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि ने भारतीय खेल के इतिहास में एक और शानदार अध्याय जोड़ दिया है। पवार ने एक बयान में कहा, भारत की बेटियों ने दृढ़ संकल्प, लगन और शानदार टीम वर्क के साथ गौरवान्वित करने वाला और सराहनीय प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

Manipur संकट से GST Collection में ₹475 करोड़ की चपत, CM ने बंद खत्म करने को कहा

Kailash Vijayvargiya के बयान का BJP MLA Usha Thakur ने किया बचाव, Congress ने बोला हमला

Pehla Pyaar Doosri Baar का मजेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस का तगड़ा तड़का लगाते नजर आएंगे छह नए चेहरे

आर Veeramani पॉक्सो मामले में Gem Granites का पूर्व कर्मचारी Ganesan गिरफ्तार