राष्ट्रपति मुर्मू ने PM Modi को दी बधाई, कहा- आपके Governance में दूरगामी प्रगति हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने की विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर उनके नेतृत्व में जनता द्वारा जताए गए अटूट विश्वास और भरोसे का प्रमाण है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आपका कार्यकाल शासन, आर्थिक मजबूती और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में दूरगामी उपलब्धियों से चिह्नित रहा है।’’

उन्होंने कहा कि व्यापक जनकल्याणकारी पहलों ने विकास के लाभों को अधिक समावेशी और न्यायसंगत तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है, जो अंत्योदय के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘आपके नेतृत्व में शुरू की गई अनेक पहलों में से पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान मेरे हृदय के विशेष रूप से निकट हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपकी प्रेरणादायक यात्रा भारत की सशक्त लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति आशा और नए विश्वास का संचार करती है। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं, ताकि आप आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश का नेतृत्व करते हुए राष्ट्र की सेवा करते रहें।

प्रमुख खबरें

Kargil Vijay Diwas: भारतीय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक, जानें क्यों 26 जुलाई को Indian Army मनाती है गौरव दिवस

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी