President Murmu बोलीं- SAFF चैम्पियनशिप में Team India की जीत, देशभर की लड़कियों के लिए प्रेरणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि टीम की यह उल्लेखनीय उपलब्धि देशभर की युवा लड़कियों को आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “सैफ महिला चैम्पियनशिप 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हार्दिक बधाई। हमारी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन किया।” उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि टीम की यह उल्लेखनीय सफलता देशभर की युवा लड़कियों को आत्मविश्वास और साहस के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रमुख खबरें

Media vs Education: Anjana Om Kashyap ने Khan Sir पर ठोका मानहानि केस, अब Court में होगी जंग

America में फिर भारतीय निशाने पर, Philadelphia में हैदराबाद के Anshul की गोली मारकर हत्या।

Delhi में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, 23 दल साथ लेकिन Kejriwal-Stalin ने बढ़ाई टेंशन

Jharkhand में INDIA Alliance की राह आसान, राज्यसभा चुनाव में JMM-Congress के बीच 1-1 सीट पर बनी सहमति