राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कलाकारों से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सोहराय, पट्टचित्र और पटुआ क्षेत्र के ये 29 कलाकार 14 से 24 जुलाई तक राष्ट्रपति भवन में रहे।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा, ‘‘झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कलाकार राष्ट्रपति भवन के कला उत्सव 2025 - आवासीय कलाकार कार्यक्रम के दूसरे संस्करण में भागीदार थे।’’

बयान के मुताबिक यह कार्यक्रम भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का उत्सव है। यह सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवंत कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका की पुनः पुष्टि है। कला उत्सव ने लोक, जनजातीय और पारंपरिक कलाकारों को भी एक मंच प्रदान किया, जिन्होंने पीढ़ियों से कला के विविध रूपों को जारी रखा है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने निवास कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने भारत के महत्वपूर्ण पारंपरिक कला क्षेत्रों में इन कलाकारों केयोगदान की सराहना की और साथ ही उनके भविष्य के कलात्मक प्रयासों में सफलता की कामना की।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी

PM Modi ने रचा नया इतिहास, देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले Non-Congress Leader बने

Share Market का Red Alert: Investors के 1 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों में हुई भारी बिकवाली

Premier League: Everton ने Chelsea को 3-0 से रौंदा, लगातार चौथी हार से बढ़ा संकट