President Murmu ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2022

हैदराबाद/अमरावती। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर की विकास परियोजना का उद्घाटन भी किया। राष्ट्रपति भवन के एक ट्वीट में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसमें कहा गया कि उन्होंने तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान (प्रशाद) योजना के तहत श्रीशैलम मंदिर के विकास की परियोजना और एक पर्यटन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने कहा चीन-पाकिस्तान मिलकर आज नहीं तो कल भारत पर हमला कर सकते हैं

मुर्मू आज सुबह हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं और हेलीकॉप्टर से श्रीशैलम पहुंचीं। हवाईअड्डे पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने उनका स्वागत किया। सौंदरराजन और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सहित अन्य लोग मंदिर के दौरे के दौरान राष्ट्रपति के साथ थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई