By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को वेलिंगटन रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा की विरासत मानव जाति के लिए मार्गदर्शक है। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं।’’
राष्ट्रपति मुर्मू ने वेलिंगटन में फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों को भी पुष्पांजलि अर्पित की। जायसवाल ने कहा, ‘‘शांति एवं स्वतंत्रता के लिए अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज वेलिंगटन फुकियाहु युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि दी।’’ फुकियाहु राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन 18 अप्रैल 2015 को किया गया था और इसका निर्माण प्रथम विश्व युद्ध के 100 वर्ष पूरे होने पर किया गया था।