राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘हूल दिवस’ पर आदिवासी योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ‘हूल दिवस’ (विद्रोह दिवस) पर आदिवासी योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अन्याय के खिलाफ उनके संघर्ष की अमर गाथाएं देश के लोगों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं। हूल दिवस 1855-56 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ संथाल विद्रोह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

आदिवासी सिदो और कान्हू मुर्मू दो भाई थे, जिन्होंने संथाल हूल नामक विद्रोह का नेतृत्व किया था। यह विद्रोह झारखंड क्षेत्र में हुआ था। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हूल दिवस पर, मैं सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और संथाल विद्रोह के अन्य सभी वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके अदम्य साहस तथा अन्याय के विरुद्ध उनके संघर्ष की अमर गाथाएं देशवासियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं। उनके त्याग और बलिदान को लोग सदैव याद रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर