Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, कहा- लोगों की समस्याओं को समझने के लिए आम लोगों से जुड़ना जरूरी

By अभिनय आकाश | Dec 09, 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून के राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। मसूरी में 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत को उन्नति और विकास के पद पर अग्रसर करना आप सबकी संवैधानिक जिम्मेदारी और नैतिक उत्तरदायित्व भी है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण बोलीं, परिवार को जोड़ने की अहम कड़ी हैं बुजुर्ग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोगों की समस्याओं को समझने के लिए आम लोगों से जुड़ना जरूरी है। आप सब जानते हैं कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से जूझ रही है इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

बैंक ब्याज वसूली में उचित तरीका अपनाएं, ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क लौटाएंः RBI

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report