राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के बाद दिल्ली लौटीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी चार दिवसीय ‘ऐतिहासिक’’ यात्रा संपन्न करने के बाद शुक्रवार को नयी दिल्ली लौट आयीं। पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को ब्रातिस्लावा से सड़क मार्ग के जरिये विएना पहुंचीं और वहां से नयी दिल्ली के लिए विमान से रवाना हुईं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री निमुबेन बांभनिया और सांसद धवल पटेल तथा संध्या रे भी थे।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में भारत और इन देशों के बीच मजबूत संबंध और सहयोग निरंतर बढ़ता हुआ देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई