Bharat Ratna से सम्मानित किए गए Lal Krishna Advani, राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर दिया सम्मान, PM Modi समेत ये नेता रहे मौजूद

By एकता | Mar 31, 2024

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास जाकर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी आडवाणी के आवास पर मौजूद थे। बता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें लाल कृष्ण आडवाणी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं थी।

उन्होंने आगे लिखा, 'एक सांसद के रूप में संवाद पर उनकी आस्था ने संसदीय परंपराओं को समृद्ध किया। गृह मंत्री तथा उप प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने सदैव राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा, जिससे उन्हें दलगत सीमाओं से परे जा कर लोगों ने सम्मान और प्रशंसा प्रदान की। भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए उनके लंबे और अथक संघर्ष की परिणति 2024 में अयोध्या में श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण के रूप में हुई। वे स्वतंत्रता के बाद के उन गिने-चुने राजनीतिक नेताओं में हैं जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को नया स्वरूप देने और देश को विकास-पथ पर आगे ले जाने में सफल रहे। उनकी उपलब्धियाँ भारत की सहज प्रतिभा और समावेशी परंपराओं को सर्वोत्तम अभिव्यक्ति प्रदान करती हैं।'

इसे भी पढ़ें: Loktantra Bachao Rally । रामलीला मैदान पहुंचे बड़े नेता, Sunita Kejriwal भी मंच पर मौजूद, रैली में पढ़ेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश

फरवरी में सरकार ने की थी भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा

भारत सरकार ने फरवरी की शुरुआत में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की थी। भारत रत्न दिए जाने पर लाल कृष्ण आडवाणी ने ख़ुशी जताते हुए सभी का शुक्रिया किया था। लाल कृष्ण आडवाणी के हवाले से उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। वह पीएम के साथ-साथ देश की जनता को भी धन्यवाद देते हैं कि जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत अभिभूत हैं। वह कम बोलने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन उसकी आंखों में आंसू थे। उन्हें इस बात की ख़ुशी और संतुष्टि है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। तो, हम बहुत खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ’ रैली है, INDIA Alliance की रैली पर BJP का वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए भारत रत्न सम्मान

शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इन्हें मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव(मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।

प्रमुख खबरें

Bulandshahr से CM Yogi की हुंकार: न कर्फ्यू, न दंगा, अब UP में सब चंगा

जंतर-मंतर पर NEET Protest के बीच Abhijit Dipke पर फेंकी स्याही, मचा हंगामा

Smartphone Health Features: अब दवा लेना नहीं भूलेंगे आप, Apple और Google Health एप्स में सेट करें Medication Reminder

Vikram-1 Launch: PM Modi बोले, निजी रॉकेट आत्मनिर्भर भारत की ताकत का प्रमाण