महामारी के बावजूद देश में फुटबॉल की वापसी चाहते हैं ब्राजील के राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

साओ पाउलो। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो देश में कोरोना वायरस के कई मामलों के बावजूद फुटबाल प्रतियोगिताओं की वापसी चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों की अपनी शारीरिक फिटनेस के कारण कोविड-19 से मरने की संभावना बहुत कम है। बोलसोनारो अब भी दुनिया के उन कुछेक नेताओं में शामिल हैं जो कोरोना वायरस के जोखिम को बहुत अधिक मानकर नहीं चल रहे हैं और इसे एक ‘फ्लू’ के रूप में देख रहे हैं। ब्राजील में 15 मार्च से ही सभी फुटबाल टूर्नामेंट निलंबित हैं।

ब्राजीली चैंपियनशिप मई में शुरू होनी थी लेकिन इसकी संभावना कम लगती है क्योंकि लेटिन अमेरिकी देशों में ब्राजील कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है। ब्राजील में इस वायरस से अब तक 5900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बोलसोनारो ने रेडियो गुइबा को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘फुटबाल से जुड़े बहुत से लोग इस खेल की वापसी चाहते हैं क्योंकि क्लबों पर भी बेरोजगारी खतरा मंडराने लगा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘फुटबालर अगर संक्रमित भी होते हैं तो उनके मरने की संभावना बहुत कम है। ऐसा उनकी शारीरिक फिटनेस के कारण है क्योंकि वे खिलाड़ी हैं। फुटबाल को शुरू करने का फैसला मेरा नहीं होगा लेकिन हम मदद कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा