राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पांच दिवसीय दौरे पर हिमाचल आयेंगे .. परमार व जयराम ठाकुर ने हिमाचल आने का न्योता दिया

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 09, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। इस अवसर पर विपिन सिंह परमार ने भारत के राष्ट्रपति को 17 सितम्बर, 2021 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा आने तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम जयन्ती वर्ष पर आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र को सम्बोधित करने का न्योता दिया। 

 

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच दिवसीय दौरे पर 16 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे और 20 सितंबर तक यहीं रहेंगे। वह शिमला राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में निवास करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17 सितंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18वां राज्य बना था व प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। प्रदेशवासी इस स्वर्णिम वर्ष को संपूर्ण उल्लास और धूमधाम के साथ मना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सेवा और समर्पण अभियान 17 सितम्बर से 07 अक्तूबर तक मनायेंगे : कशयप

प्रदेश सरकार प्रचार-प्रसार के माध्यम से कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसी कड़ी में पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम वर्ष 2021 के उपलक्ष्य पर 51 विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें से विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन भी शामिल है। एक दिवसीय विशेष सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार से लेकर अब तक के मुख्यमंत्री व महान विभूतियों जिन्होंने एक-एक ईंट लगाकर हिमाचल को संजोया है, उन्हें याद किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से भेंट

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के शिमला पहुंचने के 24 घंटे पहले रिट्रीट (राष्ट्रपति निवास) के कर्मचारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। 16 से 20 सितंबर तक प्रस्तावित दौरे में कोविन्द के साथ उनकी पत्नी व 20 परिजन भी आएंगे। इसके मद्देनजर राज्य सरकार तैयारियों में जुटी है। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आरटीपीसीआर टेस्ट सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि रिट्रीट के कितने कर्मचारियों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति को कोई भी फूल, शॉल, टोपी या अन्य उपहार भेंट किए जाने पर रोक रहेगी। भोजन पकाने के लिए दिल्ली राष्ट्रपति भवन से ही स्टाफ आएगा। राष्ट्रपति भवन से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम भी साथ आएगी।

प्रमुख खबरें

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal

पानी मांगने के बहाने भरोसा जीता और फिर... Kulgam में एक आतंकवादी ने कैसे दो मजदूरों की जान ले ली

Viral Post: जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Family के साथ आए नजर