राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विजय दिवस पर भारतीय बलों की बहादुरी की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों की बहादुरी की बुधवार को प्रशंसा की और कहा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘आइए, विजय दिवस पर हमारे जवानों की बहादुरी को याद करें, जिन्होंने हमारी सम्प्रभुता और मानवीय गरिमा की रक्षा को लेकर देश की अडिग प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की। उन्होंने 1971 के युद्ध में असाधारण साहस और शूरता दिखाई। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।’’ उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में 1971 में भारत को जीत मिली थी और केवल 13 दिनों के युद्ध के बाद एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत