राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग से जुड़ी ये रोचक जानकारी साझा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की बीच योग करने से शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि योग का प्राचीन विज्ञान दुनिया को भारत का बड़ा तोहफा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर खुशी हो रही है कि अधिक से अधिक लोग इसे अपना रहे हैं।’’

राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद रोज योग अभ्यास करते हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिना जन समूहों के डिजिटल मीडिया माध्यमों के जरिए ही मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है। संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की थी कि हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास