ट्रंप ने जताया भरोसा, उत्तर कोरिया के किम जोंग नहीं तोड़ेंगे वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भरोसा जताया कि उत्तर कोरिया के किम जोंग उन अपना वादा नहीं तोड़ेंगे। प्योंग्यांग द्वारा अपने मिसाइल कार्यक्रम को कथित तौर पर आगे बढ़ाने के बारे में दक्षिण कोरिया के आशंका जताए जाने पर ट्रंप ने यह टिप्पणी की।

ट्रंप ने ट्वीट किया कि इस दिलचस्प दुनिया में कोई भी चीज संभव है लेकिन मेरा मानना है कि किम जोंग उन उत्तर कोरिया की आर्थिक संभावनाओं को पूरी तरह से साकार कर रहे हैं और इसमें हस्तक्षेप करने तथा इसे खत्म करने के लिए कुछ नहीं करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह यह भी जानते हैं कि मैं उनके साथ हूं और वह मुझसे किए अपने वादे को नहीं तोड़ना चाहेंगे। करार होगा।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा